श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस सोनभद्र – शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा व पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता तथा संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा पर्व के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण एवं गश्त के दौरान पूजा समितियों के आयोजकों तथा संबंधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। साथ ही पूजा पंडालों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ का सुचारु प्रबंधन, आवागमन व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र पुलिस द्वारा नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व के दौरान जनपद में निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *