चोपन थाना में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र – बुधवार को एडिशनल एसपी कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षक मे आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला आदि पर्वों के दृष्टिगत थाना परिसर चोपन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों रामलीला, दुर्गा पूजा कमेटी के व्यवस्थापकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर सभी से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। एडिशनल एसपी ने ने कहा कि परंपरागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे हैं उसी रूप में होंगे किसी भी नहीं परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार पंडाल में सीसी कैमरा पंडाल मे भारी भीड़ के जगह एक तरफ से आने के लिए बगल से जाने के लिए पंडाल में रास्ता होना चाहिए त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा इस दौरान जन प्रतिनिधि मे रहे ।नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन जनार्दन बैसवार रामलीला समिति एवं दुर्गा पूजा के समिति के पदा धिकारीसहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 66 गाड़ियों का चालान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *