गोवध निवारण अधिनियम में प्रयुक्त पीकप वाहन को किया गया बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 25ता.सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिह व अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी/अभियान के क्रम व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन में मु0अ0सं0 37/2023 धारा-302, 307, 353, 333, 427, 34 भादवि व धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 में मा0न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध में मण्डल कारा भभुआ से अभियुक्त सोनू यादव उर्फ नितिश कुमार यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम जमुनीनार थाना अधौरा भभुआ कैमूर को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड में प्राप्त कर अभियुक्त सोनू यादव उर्फ नितिश कुमार यादव उपरोक्त से घटना के सम्बन्ध में वैधानिक विधि से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 13.06.2023 को सुबह करीब 4.15 बजे के आस-पास हम लोग दो पिकप वाहनो में गाय बैल लादकर बिहार से जा रहा था कि रास्ते में वैनी बाजार तिराहे पर पुलिस कर्मियो द्वारा हम लोगो की वाहन को रोकने का प्रयास किया गया आगे की वाहन को मेरे ही गांव का विनोद यादव चला रहा था उस वाहन में बबुन्दर अगरिया और संजय हरिजन बैठे थे तथा मेरी वाहन को संजय हरिजन उर्फ छोटू हरिजन चला रहा था । मैं उसके बगल में बैठा था तथा खुर्शीद मेरे वाहन के डाला में मौजूद था । पुलिस वालों को देखकर आगे वाहन में बैठे लोग वाहन रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस वालो पर टक्कर मार कर वाहन चढा कर कुचल कर मार डालने और वाहन लेकर भाग जाने के लिए ललकार के बोल रहे थे । जिसपर मैने भी वाहन चला रहे छोटू हरिजन को ललकारते हुए बोला की तुम भी पुलिस वालो पर वाहन चढाते हुए भाग चलो नही तो पुलिस वाले हम लोगो को पकड़ लेगे तथा छोडेगे नही तभी पीछे से डाले में मौजूद खुर्शीद चिल्लाकर यही बोला जिस पर वाहन चला रहे संजय उर्फ छोटू हरिजन नें आवेश में आकर वाहन तेज करके पुलिस वालो पर वाहन च़ढाते हुए विनोद के वाहन के पीछे-पीछे अन्दर के रास्ते से होते हुए बिहार के तरफ भाग निकले । मैं अपनी वाहन लेकर भाग गया जब पुलिस की सक्रियता बढ गयी तो और उस घटना में शामिल हमारे साथी पकड़े जाने लगे तो मैं डर के कारण अपनी वाहन को अपने गांव से दरमा जाने वाले रास्ते से सटे घने जंगलो मे झाडियो के बीच छिपा कर खडा कर दिया जिसे मै ही चल कर देखा सकता हूँ और आपको बरामद करा सकता हूँ अभि0 सोनू उर्फ नितिश यादव उपरोक्त ने आगे-आगे चलकर दरमा से जमुनीनार के तरफ जाने वाले रास्ते से कुछ हटकर सड़क के पश्चिम तरफ कच्चे रास्ते से होते हुए जंगल में लगे हुए जंगली झाड़ियों के पीछे लगभग 400 मीटर दूरी पर पहुचा और झाड़ियाँ हटा कर वहाँ खड़ी पिकप वाहन को दिखाया और बरामद कराते हुए बताया कि साहब यही वह पिकप वाहन है जिससे मैने घटना वाले दिन पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नियत से टक्कर मारकर लेकर भागा था जिसको यहा लाकर छुपा दिया था। । इस प्रकार अभियुक्त सोनू उर्फ नितिश यादव के द्वारा वैनी बाजार में घटित सनसनीखेज घटना जिसमें ड्यूटी पर मौजूद कर्मठ हे0का0 संदीप कुमार सिंह जो गम्भीर रूप से घायल हुए थे की मृत्यु हो गयी । इस घटना में प्रयुक्त वाहन को अभियुक्त सोनू उर्फ नितिश यादव द्वारा बरामद कराया गया ।










