पंकज सिंह के समर्थन में उतरी वार्ड 34 की जनता
आज थम जाएगी चुनाव की बिगुल,शोर का दामन
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : नगर निकाय चुनाव जिसकी मतदान 23 फरवरी को होना है। इसी कड़ी में चास नगर निगम चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी पुरे दम खम से मैदान में डटे हुए हैं और लगातार दौरा कर जनता से अपने कार्यों और किए हुए विकास का हवाला देते हुए पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है जो शाम तक थम जाएगी। चास नगर निगम के वार्ड नं 34 के पार्षद प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह ने आज अपने दल बल के साथ भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थकों का हुजूम साथ चलता रहा। पंकज सिंह ने बताया कि जिस तरह समर्थकों का प्यार और स्नेह मिल रहा है निश्चिंत ही हमारी जीत तय है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










