पीएम मोदी ने फोन कर जाना खड़गे की सेहत का हाल, रैली के दौरान बिगड़ी थी कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत

मीडिया हाऊस 30ता.पीएम मोदी ने फोन कर जाना खड़गे की सेहत का हाल, रैली के दौरान बिगड़ी थी कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत जम्मू-कश्मीर के बिलावर में रविवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली.

बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद थोड़ा बेहतर महसूस करने पर खड़गे फिर से मंच पर आए और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “जब तक मोदी सत्ता में हैं, मैं नहीं मरूंगा…”, इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते वक्त खड़गे भावुक भी नजर आए. भाषण देने के दौरान वो कुछ देर के लिए असहज महसूस करने लगे, लेकिन तुरंत ही अपने आप को संभाल लिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर उन्होंने जमकर हमला बोला.

भारत ने भूस्खलन से जूझ रहे पापुआ न्यू गिनी को भेजी 19 टन राहत सामग्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *