डाला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार,

Media House सोनभद्र-थाना चोपन अन्तर्गत डाला नई बस्ती वार्ड नम्बर 09 के बगल में स्थित नाले में एक व्यक्ति संजय गोंड पुत्र रामविलास गोंड उम्र करीब 35 वर्ष का शव पड़ा हुआ है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी तथा परिजन के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-306/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा, थाना चोपन पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त वीरेन्द्र गोड़ पुत्र रामबली गोड़ निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 13.09.2025 को चोपन नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से समय करीब 8.35 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ी में छिपाकर रखी गयी आलाकत्ल कुल्हाडी को बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह मृतक संजय गौड की पत्नी श्रीमती देवी से प्रेम प्रसंग था और उससे शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी संजय गौड को हो गयी तो संजय गौड को रास्ते से हटाने के लिए अभियुक्त ने स्वंय योजना बनायी व योजना के तहत दिनांक 02.09.2025 की शाम को ही घर से कुल्हाड़ी लेकर घर से कुछ दूर स्थित जंगल में खाई के पास नाले के बगल, झाडी में छिपाकर रख दिया था और योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त मृतक संजय गौड़ को घटनास्थल के पास ले जाकर उसी दिन रात में अधिक शराब पिलाकर उसी जगह पर पूर्व से छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दिया था, हत्या के बाद अभियुक्त का नाम चर्चा में आने पर वह पुलिस की सरगरमी बढ़ने पर दिनांक 04.09.2025 कि सुबह चोपने रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद भाग गया था, वहां पर खर्चे के लिए पैसा खत्म होने के कारण पुनः पैसों की तलाश में आया था की गिरफ्तार कर लिया गया ।

खनन न्यूज-अवैध परिवहन व फर्जी परमिट धन्धें में लिप्त 5 लोग गिरफ्तार, 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, 5 मोबाइल, 148,100 रुपये नगद बरामद,17 वांछित.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *