पुलिस ने सौतेली बेटी से देह-व्यापार करवाने वाले मां-बाप को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.पटना: पुलिस ने सौतेली बेटी से देह-व्यापार करवाने वाले मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है. युवती की अपनी मां ने डेढ़ माह पहले थाना में बेटी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करायी थी.युवती किसी तरह सौतेले मां-बाप के चंगुल से छूटकर अपनी मां के पास पहुंच गयी. उसने जो कहानी सुनायी वह हैरान करने वाली है. इस सबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती की अपनी मां ने एक युवक से दूसरी शादी की थी. युवक अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका था. इसके बाद युवक ने एक अन्य युवती से तीसरी शादी कर ली. उसे राजगीर में रखकर देह व्यापार करवाने लगा. डेढ़ माह पहले अपनी दूसरी पत्नी की पुत्री को बहला-फुसलाकर राजगीर ले गया और वहां उससे गलत काम करवाने लगा.वह किसी तरह वहां से निकल भागी और अपनी मां के पास पहुंच गयी. इसके बाद पुलिस ने सौतेले मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया.

मृतक सुधीर के परिजनों को पप्पू यादव ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद बेटियों की भी शादी में देंगे 50 - 50 हजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *