पूर्णिया मे तीन कुख्यात बदमाश धराए,बांसबाड़ी से डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.कटिहार: हथियार के साथ आधा दर्जन बदमाशों को भेरिया रहिका वार्ड नंबर तीन स्थित बांसबाड़ी से डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को बदमाशों की साजिश व मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अपराधियों को धर दबोचा गया. गठित टीम में प्रशिक्षु डीएसपी शैलेश कुमार प्रीतम, इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह भी शामिल थे.गिरफ्तार तीनों बदमाश पूर्णिया रहने वाले हैं. बदमाशों की पहचान जलालगढ़ के गौड़िया के रहबर, जलालगढ़ के खरैया के मो. इसराईल और जलालगढ़ वार्ड नंबर 2 चौहान टोला निवासी सोनू चौहान के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 4 गोली, दो चाकू, दो मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है.

केवीवी जमीन अधिग्रहण तथा फुलवरिया घाट पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे पहुँचे जाप के छात्र नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *