भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.पटना। बिहार में पिछले 7 सालों से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद राज्य में आए दिन शराब की बड़ी खेप बरामद की जा रही है। पुलिस इन शराब तस्करों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बाईपास थाना क्षेत्र से 30 कार्टून शराब और 4 कार्टून बियर एक घर से बरामद किया गया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है।

खाना बनाने के दौरान एलपीजी की एक बोतल में विस्फोट हो गया, जिससे करीब 40 लोग झुलस गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *