जनसुनवाई में मिली फरियाद को समाधान दिव्यांग रामवृक्ष को जिलाधिकारी ने प्रदान की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

मिडिया हाउस सोनभद्र – जिलाधिकारी की जनसुनवाई में प्राप्त एक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए दिव्यांग रामवृक्ष को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। दिनांक 09 जुलाई, 2026 को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम व पोस्ट पनारी, विकास खण्ड चोपन, तहसील ओबरा निवासी रामवृक्ष पुत्र  विश्वनाथ ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया था कि वह दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें दैनिक आवागमन एवं जीवन-यापन से जुड़े कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को रामवृक्ष के अभिलेखों एवं पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सत्यापित करने को कहा कि उन्हें पूर्व में किसी अन्य योजना अथवा माध्यम से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध तो नहीं कराई गई है।

जांच के उपरांत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा रामवृक्ष को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए पात्र पाया गया तथा यह भी पुष्टि हुई कि उन्हें पूर्व में किसी अन्य माध्यम से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त नहीं हुई है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर मे सी0एस0आर0 मद से प्राप्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल रामवृक्ष को प्रदान की। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से उनके दैनिक आवागमन में सुगमता आएगी तथा आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी जीवन की दिशा में उन्हें महत्वपूर्ण संबल मिलेगा। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्र्राप्त होने पर रामवृक्ष की आखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होने जिलाधिकारी कांे इसके लिए धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिवद्वार मंदिर एवं मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *