सांसद कार्यालय समीप लगे पेड़ की अवैध कटाई, जांच में जुटी पुलिस

पेड़ की अवैध कटाई करते दो मजदूर हिरासत में, पुलिस कर रही है पुछताछ
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो स्टील की जमीन में बेशकीमती पेड़ और उसकी अवैध कटाई से जुड़ा हुआ मुद्दा गहरा गया है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मामला बोकारो के सेक्टर वन स्थित सांसद कार्यालय के समीप लगे पेड़ की अवैध कटाई का है और इसी के साथ अध्यक्ष और सोनू तथा लकड़ी काटने वाले गरीब दो मजदूर सभी फस गए हैं। धनबाद के सांसद के बोकारो स्थित आवास के सामने मैदान में लगा हुआ बेस कीमती विशालकाय पेड़ और बरमसिया से लाये गए स्वचालित मशीनों से लैस मजदूरो के द्वारा पेड़ की कटाई और इस प्रकरण में अध्यक्ष की भूमिका तथा पुलिस के इस एक्शन से इस पुरे प्रकरण से सवाल गंभीर होती जा रही है। विशालकाय बेश कीमती पेड़ को मशीनों से काट कर दो मजदूरों ने जमीन पर गिरा दिया और उसके टुकड़े कर उसे ले जाने की तैयारी की। एक ट्रक पर लोड़ कर लकड़ी के कई टुकड़े लकड़ी मिल में भिजवा भी दिए गए। इसके बाद लकड़ी के अन्य टुकड़ों को भेजने की तैयारी चल रही थी तभी पुलिस को इसकी सूचना लगी और पुलिस एक्शन में आई लकड़ी बरामद कर लिए गए हैं और लकड़ी काटने में लगे दो लोग पकड़ लिए गए उनकी मशीन को लादकर पुलिस अपने संग थाना ले गई और तब नाम आया अध्यक्ष का और उनके इशारे पर सोनू सिंह द्वारा लकड़ी काटने के दिए गए निर्देश का। अध्यक्ष पास के ही किसी आवास में रहते हैं और उनकी दृष्टि इस पेड़ पर जमी हुई थी ऐसा कहा जाता है। लेकिन पुलिस जब एक्शन में आई तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया की लकड़ी गिर रही थी और लोग काट कर ले जा रहे थे इस लकड़ी से उनका कोई संबंध नहीं है मतलब की लकड़ी में लकड़ी लगा दी गई और अपने को पाक साफ कर लिया गया। मजदूरों ने बताया की लकड़ी किस के कहने पर काटी जा रही थी पेड़ को कैसे गिराया गया। इस पेड़ को काटने के लिए जो मजदूर थे वह बरमसिया से थे उनके पास स्वचालित आराम मशीन थी जो चंद मिनटो में पेड़ को काटकर जमीन पर पटक दी गई। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों मजदूरों और मशीनों के साथ थाना ले जाया गया है।

पुलिस बताती है कि उन्हें सूचना मिली और जब वह पहुंचे तो पेड़ काटते हुए यह लोग मिले है। पुलिस के पास वह नाम भी आ गया है सोनू सिंह का जिसने मजदूरों को लकड़ी काटने पर लगाया था। पुलिस सोनू सिंह के इंतजार में है पूछताछ करने के लिए ताकि पेड़ काटने में किन-किन की भूमिका रही है कैसी-कैसी भूमिका रही है और उसे पेड़ पर किसकी वक्र दृष्टि थी सब कुछ साफ हो सके। पुलिस ने सोनू सिंह को थाना आने को कहा  है।

ई-सिगरेट की जांच हेतु सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में चला विशेष अभियान, 23 दुकानों का काटा गया चालान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *