जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

Media House सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

"सशक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल से न होती परेशान"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *