“थाना समाधान दिवस” 92 प्रार्थना पत्रों में से कुल 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण

Media House सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना चोपन पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया । जनपद में प्राप्त कुल 92 प्रार्थना पत्रों में से कुल 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

खनन न्यूज-अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 99 गाड़ियों का चालान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *