स्मार्ट मीटर को लेकर बैरगनिया कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

बैरगनिया मीडिया हाऊस 7ता.संवाददाता।* आज बैरगानिया मे स्मार्ट मीटर को लेकर बैरगनिया कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन बैरगनिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ पुराना मीटर लगाओ का नारा देकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पूर्व विधायक अमित कुमार टुना ने कहा स्मार्ट मीटर में कई खामियां हैं : कांग्रेस पहले से आवाज उठाती रही है। स्मार्ट मीटर में कई खामियां हैं। सरकार को इसे वापस लेने पर विचार करना चाहिए। सरकार प्रीपेड मीटर को बंद करे। प्रीपेड स्मार्ट मीटर गरीबों के लिए नहीं है। पैसा नहीं रहने पर बिजली काट दी जाती है। पास में पैसा नहीं रहेगा तो बिजली कैसे रहेगी। अभी तो बिजली बिल अगले महीने में जमा कर देते हैं, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। बिजली कट जाने के बाद हमलोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों और आम जनता को लूट रही है। जबरिया स्मार्ट मीटर लगाकर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। जबकि सरकार का काम होता है, आम जनता के हितों की रक्षा करना और सुविधा प्रदान करना। प्रदर्शन में शामिल जगदीश झा एकवाल खान जवाहिर पासवान वीरेंद्र सहनी सुरेश यादव दानिश खान धीरेन्द्र साहू बृजमोहन मंडल चुना सिंह मनोज यादव आश महमद अरुण महतो आनन्द कुमार कुनाल गुप्ता अंसार अंसारी सजाद अंसारी

भुगतान के पूर्व योजनाओं का भौतिक सत्यापन जरूर करें : जिलाधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *