नए पुल पर बेरियर लगाने पर जाप का विरोध प्रदर्शन ,विशाल कुशवाहा ने कहा कि पुले बने अभी छ महीना नही हुआ कि पुल के ऊपर बेरियर लगा दिया
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.बिहार।आज दिनांक 4-10-2023 को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नासरीगंज के नए पुल पर बेरिकेडिंग लगने पर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन में उपस्थित जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा ने कहा कि पुले बने अभी छ महीना नही हुआ कि पुल के ऊपर बेरियर लगा दिया गया। लगभग 10 वर्षो से इस पुल पर बड़े वाहन वर्जित थे नए पुल पर बेरिकेडिंग लगना बड़े भ्र्ष्टाचार का परिचायक है। श्री विशाल ने शासन प्रशासन के चेतावनी देते हुए कहा कि एक महीने के अंदर यदि पुल निर्माण का काम शुरू नही होता है तब अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल करने के लिए विवश होंगे। नासरीगंज पुल पर जन अधिकार पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में सुकेश गुप्ता भोली यादव जितेश कुमार,सोनू गुप्ता,अजय कुमार, प्रवीण कुमार आदि लोग शामिल रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे