प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 08 पदों के लिए 08 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर एक तथा शेष अन्य पदों पर भी एक-एक नामांकन प्राप्त होने से सभी प्रत्याशी दिनांक 04.08.2026 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 अगस्त 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी डा० जी०एस० यादव ने सभी 08 प्रत्याशियों को मुख्य चिकित्साधिकारी डा० रमेश कुमार मिश्रा के समक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। घोषित पदाधिकारियों में डा० राजेश कुमार सिंह-अध्यक्ष, डा० सुमन कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, डा० गुरू प्रसाद मौर्य-उपाध्यक्ष, डा० मोनिका सिंह-उपाध्यक्ष (महिला), डा० मुन्ना प्रसाद-कोषाध्यक्ष, डा० गिरधारी लाल-सम्पादक, डा० संग्राम सिंह-सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सर्वसम्मति से चुने गये। सभी सदस्यों सर्वसम्मति से डा० अखिलेश सिंह को शाखा का सचिव नियुक्त किया। निर्वाचन की घोषणा के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों में प्रभावी कार्य करने की बात कही।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *