धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 31ता.दरभंगा। बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है. ये राखी बंधन है अपना…भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…’जैसे गीतों की पक्तियां फिजाओं में छाई रही. पिंकसिटी सहित पूरे प्रदेश में भाई-बहन के प्रेम पर्व रक्षाबंधन को मनाया गया. भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर गुप्ता की बहन ने पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों से रक्षा का वचन लिया. बहनों ने शुभ मुहूर्त में पूजा का थाल सजाया, जिसमें कुमकुम, अक्षत, रक्षा सूत्र, मिठाई, सुखा नारियल रखा. इसके बाद भाई के माथे पर प्रेम का टीका लगाया और आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधा.पिंकसिटी में पांच से ज्यादा योग-संयोगों में आज भाई-बहनों के प्यार का फेस्टिवल रक्षाबंधन मनाया. अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनके लंबी उम्र और कामयाबी का कामना की. भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट दिया और हमेशा साथ निभाने का वादा किया. छोटी-छोटी बच्चियों में राखी बांधने का उत्साह देखते ही बना. भाईयों के सिर पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और प्यार से राखी बांधी.यह पर्व मंदिर से लेकर जेल और अनाथालय में भी मनाया गया. आम से लेकर खास ने फेस्टिवल को अपने परिवार के बीच मनाया.

अचानक आई आंधी-पानी में कई जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर गए.हुसैनगंज में पेड़ गिरने से नीचे छिपे एक बच्चे की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *