पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने अवगत कराया है कि जनपद की सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विकास खण्ड रावर्टसगंज के ग्राम पंचायत कूरा, कैंथी, शिवखरी, जिगना, अरौली, देवरी, विकास खण्ड कोन देवाटन, विकास खण्ड घोरावल बहेरी, कड़िया, खुटहां, कोहरथा, मधका, मुक्खा, पिड़रियां, सोतिल, विकास खण्ड दुद्धी के ड्याढ़ी, कटौंधी, विकास खण्ड भलपरी, विकास खण्ड म्योरपुर के शिशवा में रिक्त पद है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 09 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार करने, आपत्तियों के निस्तारण, अंतिम चयन सूची प्रकाशित करने तथा ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के अनुमोदन की कार्रवाई निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित अर्हताओं एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

सलखन फासिल्स पार्क व अगोरी किला का राज्यमंत्री ने किये निरीक्षण,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *