पुलिस अधीक्षक द्वारा पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण, अभियोजन कार्यवाही को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को शीघ्र दंडित कराए जाने हेतु रणनीति बनाना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पैरोकार अपने-अपने थानों से संबंधित लंबित मामलों में साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन, गवाहों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। साथ ही टॉप-10 अपराधियों एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित प्रकरणों में विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए तथा अभियोजन कार्य में समन्वय स्थापित कर दोषियों को अधिकतम दंड दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त समस्त पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अभिलेखों को अद्यतन रखें एवं प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी ओबरा  अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

केंद्रीय विद्यालय में सतत विकास एवं वैश्विक चेतना" कार्यशाला का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *