पथ निर्माण विभाग के वर्ष 2024-25 की कार्य योजना अंतिम चरण में: विजय सिन्हा

पटना मीडिया हाऊस 20ता.संवाददाता।** बिहार उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव, डा0 संदीप कुमार आर0 पुड्कलकटी, विशेष सचिव शीर्षत कपिल2024 अशोक एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में वार्षिक कार्य योजना 2024-25 पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जन प्रतिनिधियों से प्राप्त अनुशंसाओं की समीक्षा कर निर्माण हेतु राशि आकलित करने का निदेश बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया। सभी प्राप्त अनुशंसाओं के आलोक में राशि आकलित कर योजनाओं की स्वीकृति हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार राज्य में सड़क आधारभूत संरचना के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है एवं लगातार नये योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य के सड़क नेटवर्क को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस हेतु वार्षिक कार्य योजना में योजनाओं का चयन किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर वार्षिक कार्य योजना 2024-25 को अंतिम रूप दे दिया जाय ताकि योजनाओं की स्वीकृति हेतु शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि योजनाओं के चयन के पश्चात् अनुमानित लागत के आधार पर राशि की उपलब्धता के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य में आमजनों के लिए सुगम यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त पथ एवं पुलों की मरम्मति का कार्य युद्ध स्तर पर करने निदेश पदाधिकारियों को दिया गया है।

ऑल इंडिया रौनियार युथ क्लब हर सुख-दुख में इंसानियत का रिश्ता लेकर पहुंच जाता है, डीके गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *