4982 पिछड़ा-अतिपिछड़ा एवं 1299 एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला छात्रवृति समिति की बैठक सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में आज जिला छात्रवृति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2024-25 एवं 25-26 के 4982 छात्रों एवं अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना 2024-25 एवं 25-26 के 1299 छात्रों की छात्रवृति की स्वीकृति दी गई।

उप विकास आयुक्त के समक्ष कई प्रखण्डो से कम संख्या में आवेदनों किये जाने पर सदस्यों ने चिन्ता जाहिर की जिस पर उप विकास आयुक्त ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैठक कर नामांकित विद्यार्थियों के कम से कम 50 प्रतिशत छात्रों का आवेदन कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

फिजिकल कमिटी द्वारा बड़ी संख्या में आवेदनों को लंबित रखने के कारण जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण के निदेश के आलोक में सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारियों को विडियो कन्फेसिंग से बैठक की जिसमें 1000 से अधिक आवेदनों को लंबित रखने वाले BEO एवं BWO का वेतन स्थगित कर दिया।

बिहार में बोर्ड-निगम के पुनर्गठन के बाद अब 20 सूत्री समितियों को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *