महिला सुरक्षा तथा सम्मान विषय पर पुलिस के द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन

कृपा शंकर पांडेय.ओबरा/सोनभद्र – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकर के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व परआयोजित मिशन शक्ति फेज o5 केविशेष अभियान के तहत आज दिन शनिवार को शिक्षा निकेत नइंटरमीडिएट कॉलेज कारवां तिराहा ओबरा में जागरूक करने के क्रम में कॉलेज के छात्रों कोसाइबरक्राइमके प्रति जागरूक करने व सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090,181,1098,1076,108, आदि जैसेनंबरों की जानकारी दी गई।
सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना जैसे -कन्या, सुमंगला योजना,निराक्षित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदन योजना यादि को विस्तार से अवगत कराया गया । और आपातकाल पुलिस हेल्प लाइन नंबर112 पर मौजूद बालिका द्वारा काल कर समय से पुलिस सेवा लेना वही टेस्टिंग करवाया गया। जिसमे10 मिनट में पुलिस सहायता के लिए शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में आ गई जिससे बालिकाओं ने काफी उत्साहित नजर आई ।इस क्रम में आगे बढ़ते हुए बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान और संलंबन के संबंध में बताया गया जिसमें महिलाओं और बालिकाएं समाज में परिवार में दफ्तर में खुद को मजबूत हो और आगे बढ़े । इस मौके पर ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, चौकी इंचार्ज कस्बा विष्णु प्रभा सिंह ओबरा, कांस्टेबलप्रवीण राय ,महिला कांस्टेबल रीनू,महिला आरक्षी सुनीला पटेल थाना ओबरा सोनभद्र ।










