डिग्री कॉलेज गोमिया में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : डिग्री कॉलेज गोमिया के सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव व संचालन प्रोफेसर रोशन कुमार दास ने की। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के स्वास्थ्य कर्मी नरेंद्र प्रजापति, रविकांत पटेल, आनंद हांसदा एवं सौरभ कुमार ने छात्र-छात्राओं को टीबी रोग के कारण, लक्षण, उपचार एवं टीकाकरण के बारे में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रोफेसर श्रीराम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षय रोग न केवल एक स्वास्थ्य समस्या है, बल्कि यह सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह समय पर स्वास्थ्य जांच कराए, इलाज को पूरा करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने टीबी रोग की भयावहता और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच एवं नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वे अपने-अपने समुदाय में टीवी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में एनएसएस प्रोग्राम कॉर्डिनेटर पंकज सिंह (राजनीति विज्ञान विभाग) की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर कॉलेज के अर्थपाल नितिन चेतन तिग्गा, परीक्षा नियंत्रक मनोहर मांझी, प्रोफेसर डॉ. गीता कुमारी, डॉ सुलभा कुमारी, स्नेहा मेलगंडी, डॉ. रामा शंकर पटेल, डॉ. विजय कुमार मंडल, रोशन कुमार दास, अमित कुमार करमाली, शिक्षकेतर कर्मचारी अभिषेक कुमार, विमल कुमार, राहुल कुमार मौजुद थे।

जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान दोनों है जरूरीः डीडीसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *