शम्भु शरण पांडे ने पूर्वी चंपारण जिले के उप विकास आयुक्त का पदभार किया ग्रहण

पूर्वी चंपारण (बिहार) मीडिया हाऊस 6ता.संवाददाता* । बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री शम्भु शरण पांडे ने आज उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के पद पर योगदान देते हुए पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री पांडे अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री पांडे ने बताया कि चंपारण की इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण धरती का नमन कर मैंने पदभार ग्रहण किया है। यहां के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिला में विकास के कार्यों को गति देने का प्रयास करूंगा। उप विकास आयुक्त श्री शंभू शरण पांडे ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरकार की प्राथमिकता वाले क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को समय रहते सभी के सहयोग से पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में पूर्व में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। ज्ञातव्य है कि श्री पांडे इसके पहले अरेराज एवं चकिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।

पातेपुर पुलिस ने स्टेट हाइवे बहुआरा को जाम करने एवं पुलिस पर हमला करने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *