सोनभद्र-श्रम उन्मूलन अभियान के तहत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज दिनांक 25-10-2024 को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन व ओबरा अन्तर्गत क्रशर प्लान्ट, कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी ।

इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत पात्रता के अनुसार योजना से लाभान्वित कराया जायेगा। आकांक्षा उपाध्याय बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से सम्बंधित सूचना तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है।

प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक राम जी यादव द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राम कुमार, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

केन्द्र की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महासंपर्क अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *