सोनभद्र-अवैध तरीके से गिट्टी (डोलो स्टोन) लोड कर परिवहन करते 1 गिरफ्तार, गिट्टी लदा ट्रक बरामद,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ए0जी0 अंसारी खनिज पर्यवेक्षण खनिज विभाग सोनभद्र द्वारा वाहन ट्रक क्रमशः न0 UP 62 T 7553 के चालक द्वारा अपने मालिक के कहने पर अज्ञात क्रशर प्लान्ट से गिट्टी लोड़ कर बिना परमिट के गिट्टी लोड कर वाहन पर 32.12 घनमीटर गिट्टी का अवैध तरीके से परिवहन उपखनिज की चोरी कर राजस्व की क्षति करना पाया गया जिसके सम्बन्ध मे ए0जी0 अंसारी खनिज मोहर्रिर खनिज विभाग सोनभद्र द्वारा दी गयी तहरीर पर मु0अ0सं0 498/24 धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 थाना रा0गंज बनाम 1. चालक गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र मुंशीराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम मीतापुर, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष 2. वाहन ट्रक सं0 सं0 UP 62 T 7553 का स्वामी नाम पता अज्ञात 3. अज्ञात क्रशर प्लान्ट का संचालक पंजीकृत कर थाना रा0गंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त वाहन चालक चालक गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र श्री मुंशीराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम मीतापुर, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।