सोनभद्र-अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार

 Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 23.02.2026 को थाना हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP64 CT 9697 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत 01. रमाशंकर पनिका पुत्र बलजीत निवासी पिण्ड़ारी, तहसील दुद्धी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र (चालक), 02.नन्दलाल गोंड पुत्र भोला सिंह निवासी पिण्ड़ारी, तहसील दुद्धी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र (खलासी), 03. धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 सियाराम सिंह निवासी धनसिरिया पोस्ट राजगढ़, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर (मुंशी), 04. दूबे जी पुत्र अज्ञात पता अज्ञात 05. रमेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र (वाहन स्वामी), 05.M/S सुनील कुमार सिंह क्रशर प्लांट के संचालक (नाम/पता अज्ञात) के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । उक्त क्रम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

खनन न्यूज- 2 खनन पट्टे निरस्त, 2 खनन पट्टों पर प्रतिबन्ध, समस्त खनन पट्टा की जाँच, ड्रोन का उपयोग किया जाय-डा रोशन जैकब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *