सोनभद्र-मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध किये बैठक

AKGupta.Media House सोनभद्र-आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एस0आई0आर0) के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक किये। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए अर्हता तिथि 01 जनवरी,.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत 2025 के मतदाताओं के सत्यापन का कार्य प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 के आधार पर किये जाने के सम्बन्ध आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त है, के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना है।
बैठक के दौरान आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में गलत वोट जुड़ने न पायें और सही वोट छुटने न पाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जायें। मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में जिलाधिकारी का कार्य सराहनीय है, एस0आई0आर0 के कार्य में जुड़े अधिकारीगण के साथ ही राजनैतिक दलों एवं बी0एल0ए0 से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कराने में सक्षम हंै। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बी0एल0ओ0 द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य में लगे कुछ बिन्दुओं की जानकारी से अवगत कराया गया, जिस पर मण्डायुक्त ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण द्वारा दिये गये सुझाव जो सही हंै, पर काम किया जाये। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिक, श्रमिकों के निवास स्थान व कालोनियों में गणना प्रपत्र फार्म बी0एल0ओ0 द्वारा वितरित कर दिये गये हैं, लेकिन उन फार्मों को एकत्रित करने में बी0एल0ओ0 को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें बी0एल0ए0 द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, लेकिन गणना प्रपत्र फार्म एकत्र करने में काफी असुविधा हो रही है। उक्त विषय को संज्ञान में लेकर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों व श्रमिकों के गणना प्रपत्र फार्म एकत्रीकरण के कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे कि जो कार्मिक/श्रमिक कार्यरत हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नो मैपिंग का कार्य 28.76 प्रतिशत होने पर खण्ड विकास अधिकारी, म्योरपुर/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से पूछा गया कि आप बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाइजर के पास कब गये थें के सम्बन्ध में विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि एस0आई0आर0 का कार्य 99.99 कम्पलिट है हम लोग रेक्टीफिकेशन की ओर बढ़ रहे हैं यह कार्य बी0एल0ओ0 के माध्यम से कराया जा रहा है। नो-मैपिंग का पुनः सत्यापन किया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाकर नो-मैपिंग से बचे कार्य को कराने हेतु पुनः प्रयास किया जा रहा है, जिसमें गाॅव के आदमी को बी0एल0ओ0 के साथ लगाकर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिण्डालकों फैक्ट्री बन्द होने के कारण कुछ कर्मचारी चले गये एवं कुछ कर्मचारियों के आने से गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन में काफी दिक्कत हो रही है। वर्तमान समय में 04 प्रकार के कार्य किये जाने हैं 1-बी0एल0ओ0/बी0एल0ए0 की बैठक एवं उनका फोटोग्राफ बी0एल0ओ0 ऐप पर अपलोड किया जाना, 2-ए0एस0डी0 वोटर का पुनः सत्यापन का कार्य, 3-दिनांक 08 व 09 दिसम्बर, 2025 में बैठक की फोटोग्राफ डी0ई0ओ0 पोर्टल पर अपलोड किये जाने का कार्य, 4-ई0आर0ओ0 की बेवसाइट से ए0एस0डी0डी0 की लिस्ट निकालकर डी0ई0ओ0 की बेवसाइट पर अपलोड किये जाने का कार्य जारी है।
बैठक में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त लिस्ट को तत्काल निकालकर समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध कराया जाये। नये मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने हेतु प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि जिन पार्टी द्वारा बी0एल0ए0 की नियुक्ति नही की गयी है, वे तत्काल बी0एल0ए0 नियुक्त कर लें। भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा 26 दिसम्बर,2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एस0आई0आर0) कार्य को पूर्ण करने हेतु तिथि निर्धारित की है। समय बढ़ जाने के कारण पुनः ए0एस0डी0डी0 मतदाताओं का सत्यापन करा लिया जाये।
बैठक के दौरान रामनिहोर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, सोनभद्र, अनिल प्रधान, जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी, सोनभद्र, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, सोनभद्र, बी0 सागर, जिलाध्यक्ष, ब0स0पा0, सोनभद्र, नन्दलाल आर्य, जिलामंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम), सोनभद्र, अंशु तिवारी, (युवा मंच अध्यक्ष), अपना दल (एस), सोनभद्र अर्जुन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, सोनभद्र, अनवर अली अंसारी, संयुक्त जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी, सोनभद्र, आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, घोरावल, उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, रावर्ट्सगंज, निखिल यादव, उप जिलाधिकारी, दुद्धी, प्रवीण सिंह, तहसीलदार, रावर्ट्सगंज, नरेन्द्र राम, तहसीलदार, ओबरा, नमिता शरण, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व राजनैति दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।










