सोनभद्र-28 जून को रोजगार मेले का आयोजन, 10 प्राइवेट कंपनियां लेगी भाग.!

मीडिया हाउस सोनभद्र-जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया हैं की जिला सेवायोजन कार्यालय, सोननद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 28 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, सोनमद्र में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें एल० आई० सी०, रावर्ट्सगंज, वज इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डट्रीज, सुकृत, सोनभद्र, शिवशक्ति प्रमोटर ग्रुप इण्डिया, वाराणसी, पुखराज हेल्थ, लैट्रीक स्टाफींग, इफोस इन, गीगा कार्पसोल प्रा०लि०, एस० के० ऑटोसेल्स, प्रथम एजूकेशन इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर सोनभद्र में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णत नि शुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये-ए के शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *