सोनभद्र-काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ एवं 13 से 15 अगस्त 2025 को आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र – जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘‘ की वर्षगाठ मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘‘ की वर्षगाॅठ के अवसर पर 8 व 9 अगस्त 2024 से क्रान्तिकारियों के सम्मान में विविधि प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, जिसकी रूप रेखा शासनादेशानुसार तैयार कर ली गयी है, 8 व 9 अगस्त 2025 को विशेष स्वछता अभियान चलाया जायेगा।

शताब्दी महोत्सव जनपद में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जायेग, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘‘ की वीं वर्षगाठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाया जायेगा, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्ष गाठ के अवसर पर 8 व 9 अगस्त 2025 को शहीद स्मारको, स्मृति स्थलो, अमृत सरोवरों के तट पर वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। इस अवसर पर व्यापक स्तर पर किशोर एवं युवाओं के सहयोग एवं सहभागिता से उक्त आयोजन को सफल बनाया जायेगा।

आयोजन को व्यापक एवं सफल बनाये जाने हेतु बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा तकनीकी प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सरकारी एवं निजी संस्थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सम्पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी, इस हेतु जनपद स्तर पर प्राथमिक/उच्चतर विद्यालयों/महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में निम्नानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगितांए  आयोजित किये जायेंगें जैसे- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- काकोरी ट्रेन एक्शन, मैनपुरी षडयंत्र केस, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों एवं आजादी के ज्ञात एवं अज्ञात नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा,

सोनभद्र-डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयन्ती पर संगोष्ठी व वृक्षारोपण/वृक्ष वितरण का आयोजन

चित्रकलाध्पेंटिंग प्रतियोगिता- 1857 की क्रांति के स्थानीय नायक, स्थानीय घटनांए, काकोरी के नायक एवं घटनाएं, 1857 से 1947 तक के क्रांतिकारियों पर आधारित किशोर एवं युवा वर्ग हेतु चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, सुलेख एवं निबन्ध प्रतियोगिता- बच्चों एवं विद्यार्थियों में भाषा एवं लेखन में अभिरूचि एवं विकास के प्रोत्साहन हेतु 05 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिये सुलेख प्रतियोगिता एवं किशोरवय के बच्चों के लिये निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, उक्त प्रतियोगिताओं का विषय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों/विभिन्न घटनाएं एवं स्थलों पर आधारित होगा।

भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता- काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम एवं काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/उच्च शिक्षा संस्थान स्तर पर कराये जायेंगें, विजेताओं को 15 अगस्त 2024 स्वतन्त्रता दिवस के आयोजन पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा-बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों के चित्र, देशभक्ति के नारे लिखी पट्टिकाओं को हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें राष्ट्र भक्ति के गाने भी गाये जायेंगे, प्रभात फेरी निकाली जायेगी,

जिसमें नागरिक सुरक्षा संगठन एवं पुलिस के द्वारा सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे, समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय काकोरी ट्रेन एक्शन एवं उसके नायकों/विभिन्न घटनाओं पर चर्चा की जायेगी, इसके अतिरिक्त समस्त शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों, अमृत वाटिकाओं पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नागरिकों को काकोरी ट्रेन एक्शन के वृतांत को पढ़कर सुनाया जायेगा, विभिन्न नागरिक संगठनों, व्यापरिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जन सहभागिता के गाध्यम से मानवता के प्रति सेवा धर्म एवं समर्पण विकसित किये जाने हेतु उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन यथा-रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जायेगा एवं अस्पतालों में फल वितरण भी किया जायेगा। इस पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतकीनाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *