एसएसबी ने लड़कियों एवं महिलाओं के कौशल विकास हेतु ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जयनगर मधुबनी मीडिया हाऊस 15ता.संवाददाता।* आज गोविंद सिंह भण्डारी ,कमांडेन्ट के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बाह्य सीमा चौकी गंगौर में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार 30 महिलाओं एवं युवतियों हेतू 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर (मधुबनी) द्वारा व्यावसायिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वहिनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कुमार इन्फोटेक कॉलेज ऑफ़ आई.टी के संस्थापक शीश नारायण , ट्रेनर -श्रीमती अनीता कुमारी, सह ट्रेनर- गोरी महतो एवं संमवाय प्रभारी निरीक्षक सामान्य दविंदर कुमार यादव शामिल रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य सीमावर्ती बेरोजगार महिलाओं एवं युवतीओं को इस प्रशिक्षण के द्वारा कौशल विकास कर स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाना हैं जिससे सीमा क्षेत्र का समावेशी विकास सम्भव हो सके ।
ध्येय वाक्य ‘सेवा,सुरक्षा और बंधुत्व’ को केन्द्र मे रखकर सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती इलाकों में जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर चलाती रहती है।









