आशा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने सुगौली में कंबल वितरण किया l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l आप सब की आवाज “आशा” पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बढ़ते ठंढ के बीच गरीबों की सुधि ली और सड़क किनारे के छोटे-छोटे दुकान चलाने वाले, रिक्शा पुलर खोमचे वाले आदि के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने उस मौके पर बताया कि आज भी गरीबों की स्थिति काफी दयनीय है और सुगौली विधानसभा क्षेत्र के जो जनप्रतिनिधि विधायक हैं इन सब चीजों को नजर अंदाज करके चलते हैं और गरीबों की सूधी नहीं लेते हैं l मैं अपने स्वभाव के अनुसार प्रतिवर्ष गरीबों के बीच कंबल का वितरण करता रहा हूं यह मेरे दिन चर्चा में है और इस बार भी मैं कंबल वितरण किया हूं। बढ़ते ठंड के कारण इस वर्ष कंबल ग्रामीण क्षेत्र में भी बांटा जाएगा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे









