ब्राह्मण समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस ओबरा/ सोनभद्र-नगर स्थित ब्राह्मण समाज कार्यालय पर अक्षय तृतीया शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा नें अपने आराध्य भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव विधि विधान से पूजन अर्चन कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान एकत्रित ब्राह्मण बंधुवो ने यज्ञ कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज ओबरा के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना छठवा अवतार लिया था।इसलिये अक्षय तृतीया के साथ साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। भगवान परशुराम धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता के साथ ज्ञान, शक्ति और शील के प्रतीक है।वही ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम का साहस,तप और कौशल सभी के लिये प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में सचिव देवानन्द मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीव दूबे, कपूर चंद्र पाण्डेय, पुष्पराज पाण्डेय, अनिल कुमार तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, एसएस पाण्डेय, शशि कांत शुक्ला, अगस्त शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, संजीव मालवीय पुनीत पाण्डेय, रमेश दूबे, बम भोला पाण्डेय, नरसिंह तिवारी, पशुपति नाथ उपाध्याय, आचार्य अरविन्द शुक्ला, डॉ एके पाण्डेय, महेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, मनीष मिश्रा, दीपक पाण्डेय साहित तमाम ब्रह्मण बंधु उपस्थित रहे।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मीरजापुर में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी अपराध समीक्षा बैठक.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *