मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय युवा सम्मान एवं युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम में सहभाग किया।

AKGupta मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में भारत और भारतीयता को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने वाले युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की पावन जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा सम्मान एवं युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण और 3 ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए युवाओं द्वारा लगाए गए स्टार्टअप, नवाचार एवं स्वदेशी उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया तथा राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *