मुख्यमंत्री अपनी आंखों से क्षेत्र का दौरा कर देखे विभागीय अधिकारियों का कारनामा.! खुल जाएगा सारा पोल.!

– प्रदूषण विभाग की कार्यशैली संदिग्ध, भयंकर प्रदूषण में अपना जीवन यापन कर रही है जनता.!
– पर्यावरण प्रदूषण भूजल दोहन के रोकथाम के नाम पर विभाग में मची है लूट.!
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.सोनभद्र/लखनऊ-मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में पर्यावरण, प्रदूषण, भूजल दोहन, शुद्ध पेयजल की रक्षा सुरक्षा हेतु जहां सख्त कदम उठाया जा रहा है, हर घर शुद्ध पेयजल योजना लागू की जा रही है, ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिले शुद्ध वातावरण मिले किन्तु वहीं दूसरी तरफ जनपद सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र (बारी-डाला, बिल्ली-ओबरा) में आवासीय क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, मंदिरों, स्कूलों, टावर लाइन, रेलवे लाइन से सटे व स्थापित क्रशर प्लांटों द्वारा विगत कई वर्षों से भयंकर धूल डस्ट रेगुलर फैलाये जाने, विभागीय अधिकारियों के मौन बने रहने, विभागीय अधिकारियों द्वारा फॉर्मेलिटी पूरा किए जाने से पूरे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया है, लोगों का घरों में रहना खाना-पीना मुश्किल हो गया है.! मानक के विपरीत भू खनन होने की वजह से भूल जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है उसके बाद भी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनभद्र, जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण रोकने हेतु गठित कमेटी, भूजल विभाग, जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई न किया जाना.! राज्य मंत्री के आवास निवास बारी डाला से सटे आसपास के इलाके में प्रदूषण की गंभीर स्थिति का होना, सड़कों की साफ-सफाई न होना, प्रतिदिन एक्सीडेंट का होना, वृक्षारोपण न कराया जाना, विभाग द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसा वसूल किये जाने के बाद भी खनन क्षेत्र में वृक्षारोपण न होना, प्लांट संचालकों द्वारा प्रदूषण के रोकथाम हेतु मानक नियम कानून का पालन न किया जाना, क्षेत्र में प्रदूषण के वजह से बीमारियों का बढ़ना, भूजल दूषित होना आदि मामले को लेकर फॉर्मेलिटी व कोरम पूरा किया जाना विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली संदिग्ध हो गई है, जनता आखिर किस पर विश्वास करें.? मुख्यमंत्री मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे बारी डाला, चोपन-ओबरा मार्ग से गुजर कर एक बार क्षेत्र का नजारा अपनी आंखों से देख सकते हैं कि विभाग द्वारा कितना नियम कानून का पालन कराया जा रहा है.! कोई भी व्यक्ति उद्योगों का विरोध नहीं करता उद्योग चले किंतु मानक व नियमानुसार चले ताकि क्षेत्र की जनता स्वच्छ वातावरण में अपना जीवन यापन व निवास कर सकें.!

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू/ कुर्की की नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *