वोट बंदी की सरकार उखाड़ फेंकेगा बिहार, के नारों के साथ बिहार बंद बगहा में दिखा असर
चुनाव आयोग की मनमानी पर बगहा में बंद का मिला जुला असर

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बगहा नरेंद्र पांडे। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा वोटर आईडी में प्रयुक्त होने वाली दस्तावेजों को लेकर बिहार में 9जुलाई को राज्यव्यापी हड़ताल पर बगहा में डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पर सड़क पर बैठक कर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया गया। इस दौरान प्रदेश राजद महासचिव जावेद अख्तर मुन्ना, कांग्रेस के रमाशंकर दुबे, बगहा राजद अध्यक्ष विजय महतो मो. तुफैल, उमेश गुप्ता, पप्पू यादव, संदीप गुप्ता, कमलेश दुबे, चिराग पांडेय, ई. अशफाक खान, जितेंद्र बीन, दीपक शुक्ला आदि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त रूप से कहा कि भारत के चुनाव आयोग के काले अध्याय के कारनामों के खिलाफ आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार चुनाव आयोग से मिलकर वंचित असहाय गरीब मजलूम आदिवासी को वोट देने से वंचित करने की साजिश रची गई है। हमारे इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता इसके विरुद्ध में आमरण अनशन करेंगे तथा चुनावी साजिश को पर्दाफाश करने का काम करेंगे। इसके लिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है। चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों के साथ बहुत बड़ा मजाक किया है। किसी भी सूरत में इंडिया गठबंधन के लोग किसी भी कीमत में इसको लागू नहीं होने देंगे। चाहे इसके लिए हमें
…. महिलाओं की रही हुजूम.
बिहार बंद के दौरान श्रीमती सावित्री देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने चक्का जाम प्रदर्शन में भाग लिया। तथा जमकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी किया।
अध्यक्ष बोले… बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष विजय महतो ने बिहार बंद पर कहा कि आदिवासी समाज तथा थारू जनजाति के वोटरों को उनके अधिकारों को वंचित किया जा रहा है। हमलोग चुप बैठने वाले लोग नहीं हैं।
…. पुलिस प्रशासन मुस्तैद.. प्रदर्शनकारियों के मनसूबों पर पुलिस की बारीकी से नजर बनी हुई थी। पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस के जवान मौके पर मौजूद थे।









