राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Media House रांची-राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है-लवली गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *