तेलगुड़वा से कोन होतेे हुए झारखण्ड सीमा तक जाने वाली मार्ग का प्रभारी मंत्री ने किये भूमि पूजन

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी सोनभद्र-प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने आज तेलगुड़वा से कोन होतेे हुए झारखण्ड सीमा मार्ग के 1 से 20 खनन क्षेत्र तक सी0सी0 एवं डी0सी0 रोड के निर्माण कार्य के स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किये, इस दौरान मा0 मंत्री जी ने कहा कि तेलगुड़वा से कोन होते हुए झारखण्ड सीमा तक सीमा मार्ग तक जाने वाले इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत ही जरूरी था, इस सड़क का निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, सड़क का निर्माण कार्य  हो जाने से लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और वह अपने पहुंच स्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगें, उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, सी0सी0 रोड सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, क्योंकि इस सड़क मार्ग से काफी  संख्या में लोडिंग वाहनों का आवागमन होता है, इस दौरान विधायक सदर भूपेश चैबे ने कहा कि कोन तेलगुड़वा मार्ग का निर्माण होने से झारखण्ड सीमा तक आने-आने वाले लोगों का आवागमन आसानी से हो सकेगा और वह अपने पहंुच मार्ग पर आसानी से पहुंच सकेंगें, यह जनपद की यह प्रमुख समस्या थी, जिसका निराकरण हो गया है, अब इस सड़क का निर्माण कार्य होने से जनपद वासियों को काफी सहूलियत का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *