प्रथम अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन मैच का परिणाम

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में झारखंड बास्केटबॉल संघ के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश में आयोजित प्रथम अंडर 23 झारखंड बास्केटबॉल प्रतियोगिता जैसे जैसे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है।पुरुष वर्ग मैच में – जेबीए ने बीएआर को 58 – 20 से, दुमका ने जामताड़ा को 30 – 19 से, टाटा स्टील ने रामगढ़ को 27 – 15 से पराजित किया।महिला वर्ग में जेबीए ने पूर्वी सिंहभूम को 32 – 12 से, पश्चिम सिंहभूम ने बोकारो को 22 – 8 से, बीएआर ने धनबाद को 28 – 4 से, टाटा स्टील ने पूर्वी सिंहभूम को 16 – 7 से, चाईबासा ने जेबीए को 34 – 19 से पराजित किया।क्वार्टर फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम बनाम राँची और जैप 1 बनाम टाटा स्टील के बीच होगा। महिला वर्ग में जेबीए बनाम पश्चिम सिंहभूम और दुमका बनाम बोकारो के बीच खेल जाएगा।इसमें जितने वाले टीम सेमिफाइनल में प्रवेश करेगा।










