घोड़ासहन परियोजना की हड़ताली सेविकाओ ने मोतिहारी पहुच कर दिखाया नारी शक्ति का दमखम

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। बारह सुत्री मांगो के समर्थन मे प्रदर्शन को ले मोतिहारी के गांधी मैदान मे पहुची थी हजारो की संख्या मे सेविका व सहायिकाऐ सिकरहना (पूर्वी चम्पारण)बारह सूत्री मांगो के समर्थन मे आज शनिवार को सैकड़ो की संख्या मे हड़ताली सेविका व सहायिकाऐ घोड़ासहन से मोतिहारी समाहरणालय पहुच कर धरना-प्रदर्शन किया व अपनी नारी शक्ति का दमखम दिखाया। बड़ी संख्या मे सेविकाओ एंव सहायिकाओ के मोतिहारी पहुचने से सड़के जाम हो रहे जिससे राहगिरो को मुसीबतो का सामना करना पड़ा । बिहार राज्य आंगन बाड़ी संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रखंड के समस्त सेविका व सहायिकाऐ समाहरणालय परिसर पहुची थी जहां अपनी मांगो को लेकर न सिर्फ धरना-प्रदर्शन किया अपितु नारी शक्ति का एहसास भी कराया। हड़ताली सेविकाओ ने केंद्र व राज्य सरकार के मुखिया के विरूद्व गगनभेदी नारे लगाये । ने अपनी बारह सुत्री मांगो के समर्थन मे शनिवार को सोलहवें दिन भी लामबंद रह्ते स्थानीय आईसीडीएस कार्यालय परिसर मे धरना-प्रदर्शन किया । प्रखंड इकाई संघ के अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी , सचिव सुमित्रा जायसवाल ने संयुक्त तौर पर हड़ताल मे शामिल समस्त सेविकाओ व सहायिकाओ के प्रति आभार व्यक्त करते आगे भी चट्टानी एकता का परिचय देते रहने का आह्वान किया। दोनो नेत्रियो ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को मान नही लेती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सड़क से सदन तक इट से इट बजाने का काम किया जायेगा। बताते चले कि हड़ताली सेविकाओ की मांग शिवहर सांसद रमा देवी एंव ढाका विधायक पवन जायसवाल ने जायज करार देते हर नैतिक समर्थन देने का भरोसा बीते 14 अक्टूबर को इनके धरनास्थल पर पहुच कर दिया था । धरना-प्रदर्शन मे घोड़ासहन से मोतिहारी समाहरणालय पहुचने वाली

अन्य सेविका व सहायिकाओ मे सरोज सिन्हा, सुमन कुमारी, मीना देवी , सोभा देवी , मंजू देवी , रमावली देवी , खूशबू कुमारी, मेहरू निशा , उषा कुमारी, रीमा कुमारी, सुमन कुमारी , रीता सिह, संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रंभा कुमारी, शोभा कुमारी, अनीता कुमारी गुप्ता, हाजरा खातून , रमावली देवी , किरण कुमारी, इन्द्रावली देवी, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी , निर्मला कुमारी श्रीवास्तव , नैना कुमारी, ललिता देवी समेत सैकड़ो सेविकाओ एंव सहायिकाओ का नाम शामिल है।

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने कीया हत्याकांड का खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *