लॉ एंड ऑर्डर से कोई समझौता नहीं, कानून से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे सलाखों के पीछे- अखिलेश मिश्रा

कृपा शंकर पांडेय मीडिया हाउस चोपन-  नवागत चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने पत्रकारों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून का राज हर कीमत पर कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और लॉ एंड ऑर्डर से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार सहित सभी प्रकार के आपत्तिजनक एवं अवैध गतिविधियों पर पूरी सख्ती के साथ अंकुश लगाया जाएगा। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र की तत्काल सुनवाई की जाएगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभावी रोकथाम की जाएगी। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए हर समय तत्पर रहेगी।

जिलाधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत ब्लॉकों में ईआरओ द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किये निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *