नीट पास करने वाले तौफिक हुसैन को बधाई देने वालो का लगा तांता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नगर के इंपीरियल एकेडमी स्कूल के एक छात्र ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगा। सफलता के बाद उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है। बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के बेलगंज पंचायत अंतर्गत धुनिया टोला के रहने वाले वकील मंसूरी के पुत्र तौफीक हुसैन ने प्रथम प्रयास में ही नीट 2023 की परीक्षा में 720 में 613 अंक प्राप्त बैरगनिया सहित सीतामढ़ी जिले का नाम रौशन किया है। तौफीक हुसैन के पिता वकील मंसूरी पेशे से दर्जी है। तौफीक क्लास एक से लेकर दस एवं 12वीं तक की पढ़ाई इंपीरियल स्कूल में किया है। पढ़ाई में तेज छात्र होने के कारण तौफीक को छात्रवृत्ति मिलता रहा है। तौफीक पढ़ाई में शुरू से ही अब्बल रहे है। इंपीरियल एकेडमी स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य रोहित कुमार बताते हैं कि तौफीक शुरू से ही गंभीर और शांत विचार के छात्र थे और पढ़ाई में काफी मेहनती था, जिसका परिणाम है कि प्रथम प्रयास में ही तौफीक नीट परीक्षा पास कर गया है। तौफीक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु जन स्कूल के प्रबंध निदेशक व उप -प्राचार्य रोहन कुमार, शिक्षक एस. एल. कर्ण, संदीप पांडेय, पप्पु झा, तान्या केजरिवाल, पूजा गुप्ता, राहुल कुमार, साजिद नद्वी, मनोज झा एवं अमरनाथ कुमार को दिया है।

सड़क हादसे में शख्स की मौत के बाद लोगों को गुस्सा भड़का,गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *