शिक्षा संकाय के तीन छात्रों को मिलेगा वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय, शैक्षिक अध्ययन विभाग के तीन विद्यार्थियों का चयन वाइस चांसलर गोल्ड मेडल के लिए हुआ है | जिसमे कंचन कुमारी (2019-2021) पकडी दयाल पूर्वी चंपारण, गौतम कुमार (2020 -2022) कंकरबाग़, पटना तथा बिनीता कुमारी ( 2021-2023) लखौरा, पूर्वी चंपारण है | प्रमुख तथ्य यह है कि इन तीनों विद्यार्थीयों में एक यू. जी. सी.- (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) – जे. आर. एफ. तथा दो यू. जी. सी.- नेट उत्तीर्ण किये हुए है | गौतम कुमार ने बताया कि हमारे संकाय की स्थापना मई 2019 में हुयी थी | जिसके संस्थापक संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव है | जिनके सहभागिता पूर्ण कुशल मार्गदर्शन में संकाय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | इस संकाय के अधिकांश छात्र यू. जी. सी. नेट – जे. आर. एफ़. उत्तीर्ण कर चुके है | गोल्ड मेडल पाना व्यक्तिगत रूप से हम सभी के लिए, हमारे परिवार जनों एवं समाज के लिए गौरव के क्षण है | हम सब प्रथम दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अभिभूत है , एवं माननीय कुलपति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है | प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने छात्रों के गोल्ड मेडल पर ख़ुशी जाहिर की उन्होंने ने कहा कि यह विद्यार्थियों के मेहनत का प्रतिफल है, हम सब निमित्तमात्र है | यह विश्वविद्यालय आने वाले दिनों में खासकर उत्तर बिहार के विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए केंद्र बिंदु के रूप में पहचान बनाएगी| निकट भविष्य में यह चंपारण की पावन भूमि सिर्फ सत्याग्रह के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान के लिए अग्र पंक्ति में पहचाना जायेगा |

प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *