क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 Media House सोनभद्र- मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात, विनोद यादव के साथ जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत कस्बा रॉबर्ट्सगजं में वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर चालान एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई: वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग• काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन• मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग• सीट बेल्ट न पहनना• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना• तीन सवारी बैठाना• बिना नंबर प्लेट अथवा त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट• स्टंटबाजी करना एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना था। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।जनता से अपील की जाती है कि वह यातायात नियमों का पालन करें तथा महिला सुरक्षा हेतु सजग एवं संवेदनशील बने।

ओबरा-पेट्रोल पंप से तेल की जगह पानी.! ग्राहकों ने किया हंगामा.! बुलाकर दिखवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *