अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक-कामरेड आर के शर्मा

मीडिया हाउस सोनभद्र-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पीयरीमाटी में और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के डूभा गांव में ग्रामीण व आदिवासी महिलाओं को उनके सम्मान, उनके शसक्तीकरण और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पीयरीमाटी में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों आदिवासी महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया। जहां पार्टी नेता कामरेड आर के शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम विश्व की उन सभी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और लोगों के सामने नज़ीर पेश किया।

कामरेड आर के शर्मा ने महिला दिवस पर जिक्र करते हुए कहा कि सन् 1910 में डेनमार्क देश की राजधानी कोपेनहेगन में पहली बार वामपंथी कार्यकर्ता क्लारा जेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया उस दौर में इस कार्यक्रम में 17 देशों की महिलाओं ने नेतृत्व किया था और यह आयोजन कामकाजी महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया था। तबसे लगातार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम लगभग सभी देशों में विभिन्न विभिन्न समारोह के माध्यम से आयोजित किया जाता है। जबकि इस दिवस का महत्व तभी है जब हम महिलाओं की सुरक्षा, उनके शसक्तीकरण की बात और उनके अधिकारों प्रति जागरूकता अभियान चलाने जैसे कार्यक्रम को आयोजित करें । कामरेड शान्ती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुए पीयरीमाटी में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों आदिवासी महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को आगे ले जाने की बात कही।

ओबरा देव दीपावली 2025 की सुरक्षा अभेद्य, पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कसी कमर

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के डूभा गांव में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया और दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उपरोक्त कार्यक्रम में हिरामनी देवी, रजवंती देवी, अनिता, फूलवंती, दशमती, कलावती, अमरावती, लालती, सावित्री, रीता, रानी कुमारी, गीता, हीरावती,फगूनी देवी आदि के साथ साथ भाकपा के अमर नाथ सूर्य, प्रेम चंद्र गुप्ता, हृदय नारायण, सुरेश गोंड, धनुक पनिका व अंकिता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *