पूण्य तिथि-पूर्व मंत्री सूबेदार प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित

कृपा शंकर पांडेय,चोपन-सोनभद्र के शान, आदिवासी, गिरीवासी, वनवासी, दलितों एवं शोषितों के मसीहा तथा लोकतंत्र रक्षक सेनानी जिले के सबसे चर्चित चेहरों में से एक पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सांसद के सप्तम् पूण्य तिथि पर गुरुवार को स्मृति सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति सभा कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र व अन्य जनपदों के गणमान्य लोग व नेतागण और बड़ी संख्या में नगरवासी सम्मलित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला देवी ने सूबेदार जी के चित्र पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। लीला देवी ने अपने वक्तव्य में पूर्व मंत्री सूबेदार प्रसाद जी के द्वारा किये गए विकास कार्यों की बातकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और आये हुए अथितियों को उनके जीवनी से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कोन जैसे पिछड़े इलाको में जहां लोग जाने से कतराते थे जहां आवागमन के लिए रोड नहीं थे वहां पर उन्होंने विकास की गंगा बहाई और लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई, उनका जीवनस्तर सुधारने में हर सम्भव मदद की।
वही विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि सूबेदार जी ने जिले के विकास में अहम योगदान दिया। उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी जिवंत अवस्था मे है। सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल है उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। उनके किए गए कार्यों से सीख लेते हुए अनुसरण करने की आवश्यकता हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। इस दौरान सूबेदार जी के साथ काम करने वाले तमाम गणमान्य लोगों ने उनको याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम में पूर्व मंत्री सूबेदार जी के बेटे डॉ सतेंद्र आर्य ने एक एक बातों को याद कर आये हुए अथितियों के बीच में साझा किया। कार्यक्रम उदघाटन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, चोपन चेयर मैन उस्मान अली। नंद लाल जिला अध्यक्ष, अजीत चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष, भूपेश चौबे विधायक, छोटे लाल खरवार पूर्व सांसद, प्रवीण सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामसुंदर निषाद जिला महामंत्री, सुनील सिंह मण्डल अध्यक्ष, राजन जयसवाल, राजेंद्र जैन, घनश्याम चौधरी, बरनवाल, नवल किशोर चौबे, राजेश अग्रहरी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरी ने किया।










