महिला के साथ दुष्कर्म कारित करने तथा विडियो वायरल करने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- दिनांक 07.08.2025 को थाना पन्नूगंज पर पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 06.08.2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे सैना नहर पुल के रास्ते जाते समय मिंटू उर्फ विवेकानंद पुत्र रामदुलारे शुक्ला उर्फ दुर्योधन निवासी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज व उसके साथी संतोष पुत्र स्व0 रामकिशुन निवासी राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र द्वारा एक सुनसान घर में दुष्कर्म काम किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने एवं फोटो और वीडियों वायरल करने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 143/2025, धारा 70(1), 351(2) बीएनएस व 66(ई), 67(ए) आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर, रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में को थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण 01- मिंटू उर्फ विवेकानन्द पुत्र रामदुलारे उर्फ दुर्योधन निवासी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र , 02- संतोष पुत्र स्व0 रामकिशुन निवासी राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 07.08.2025 को समय लगभग 23.00 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *