तुलबुल में मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल रोहेन टोड़ा में गोमिया- ललपनिया मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम को विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जाता है कि ढेंढे निवासी रवि प्रसाद (38 वर्ष) पिता- स्व: सुभाष प्रसाद और तुलबुल निवासी मंशू महली (16वर्ष), पिता- जगन्नाथ महली की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रवि प्रसाद और दिलीप प्रजापति अपनी मोटरसाइकिल से ललपनिया की ओर से अपने घर तुलबुल लौट रहे थे। वहीं मंशू महली अपनी मोटरसाइकिल में चार लोग सवार होकर ललपनिया की ओर जा रहे थे। इसमें एक चार वर्षीय बच्चा भी था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस भीषण टक्कर में बच्चा फेंका गया था और बच्चे को मामूली चोट आई। मोटरसाइकिल में सवार अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया लाया गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया से मृतक रवि प्रसाद और मृतक मंशू महली को मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

जिलास्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *