उमंग 2025 एमजीसीयु के खेल महोत्सव के चौथे दिन उत्साह उमंग व जुनून का प्रदर्शन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक चलने वाली यूनिवर्सिटी एथलीट टेस्ट ‘उमंग 2025 ‘ के चौथे दिन की बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह उमंग व जोश से भरपूर रहा।‌ जिसमें विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों ने अपने कौशल व समर्थ का जोरदार प्रदर्शन दिखाया‌। पहले सत्र के मैच में फिजिकल पैरट्स और मैनेजमेंट वेबब्रिक्स के बीच हुई जिसमें फिजिकल पैरट्स ने 36-9 से जीत हासिल की। फिजिकल पैरट्स के कप्तान हिमालय रहे वहीं मैनेजमेंट फैब्रिक के कप्तान नवनीत थे‌।दूसरे सत्र का मुकाबला रॉयल कॉमर्स और अनस्टॉपेबल हंस के बीच हुई जिसमेंअनस्टॉपेबल हंस ने 30-15 से जीत हासिल की।तीसरे सत्र का मुकाबला फिजिकल पैरट्स और माइटी चैलेंजर के बीच हुई जिसमें माइटी चैलेंजर ने 27-15 से जोरदार जीत हासिल की। वहीं चौथे सत्र का मैच ब्रॉडकास्टिंग ब्लास्ट और कॉमर्स जेंट्स के बीच हुई जिसमें ब्रॉडकास्टिंग ब्लास्ट की 25-2 ने जोरदार जीत हासिल की। पांचवी सत्र का मुकाबला गेम चेंजर और अनस्टॉपेबल हंस के बीच में हुई जिसमें अनस्टॉपबल हंस ने टॉस जीतकर 25 -10 से शानदार जीत हासिल की।
छठी सत्र का मुकाबला कॉमर्स जेंट और ब्रॉडकास्टिंग ब्लास्ट के बीच हुई जिसमें ब्रॉडकास्टिंग ब्लास्टर ने 32-2 से बेमिसाल जीत को काबू किया। ऐसे ही कुल 10 मैच खेले गए। जिसका फाइनल मैच गुरुवार को होना तय है। कबड्डी मैच के रेफरी भानु प्रकाश, विशाल कुमार , सर्वेश भारद्वाज, मोहम्मद रिहान, कोमल कुमारी, अब्दुल्ला और पवन रहे। वहीं विद्यार्थियों का उत्साह – वर्धन करने के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों की उपस्थिति थी। प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान के पास स्थित लुंबिनी भवन में हुआ।कार्यक्रम का आयोजन गाँधी एवं शांति अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर अभय विक्रम सिंह ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो भागों में हुआ, जिसमें पहले एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता और फिर डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रितिका पांडे विजेता रही, वही डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी और अदिति शाह ने अपनी जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में डॉक्टर उपमेश तलवार ने अहम भूमिका निभाई।प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्र, सदस्य डॉ. उमेश पात्रा, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. उपमेश कुमार आदि की सक्रिय भूमिका थी।

बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन पहूंचेगा जन-जन तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *