राबर्ट्सगंज विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन रामलीला कैंपस डाला मे सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.सोनभद्र- केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत आज राबर्ट्सगंज विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन रामलीला कैंपस डाला मे सम्पन्न हुआ सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा 9 सालो मे युवाओं को नये अवसर मिले किसान समृद्ध हुए गरीबो के जीवन मे सुधार हुआ महिलाओं का उत्थान हुआ श्रमिको को सम्मान मिला आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली देश के रुप मे हो रही है 2014 के बाद भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलाव को महसूस किया है भारत आज ग्लोबल एजेण्डा सेट करने की भूमिका मे है। सुशासन और गरीब कल्याण को चरितार्थ कैसे करना है देश के हर क्षेत्र को कैसे संतुलन के साथ आगे बढाना है इन सब को बारीकी से समझना है तो हमे नरेन्द्र मोदी जी के शासन प्रद्धति के माडल को समग्रता के साथ समझना पडे़गा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिशाल माने जा रहे है कोरोना काल मे विश्व मे सबसे पहले भारत ने टीका बनाकर देशवासियो को वैक्सिन उपलब्ध कराया गया जन धन योजना आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि के जरीए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के परिकल्पना साकार की जा रही है। भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार की आवश्यकता है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोश शुक्ला जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, सुनिल जायसवाल, महेन्द्र पाण्डेय, मुकेश जैन, महेश सोनी सहित सभी मोर्चाे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दूबे ने किया।

कृषि विकास (खेत तालाब योजना) के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *